"हमारी चार पीढ़ी "

हद अनहद के संविधान लाइव - जागरिक यात्रा में परसराम पुरिया की छात्र तनीषा और भूमिका ने अपनी यात्रा पूरी की | जिसमे उनके द्वारा किये गए टास्क में उन्होंने एक पोस्टर अधिकार के लिए और दूसरा चार पीढ़ी के पेड़ को दर्शाया -

उनके द्वारा बनाये गए पोस्टर में यह दर्शाया गया है की किस तरह उनकी कम्युनिटी में एक सब्जी वाला बच्चो से काम करवाता है | वह गरीब परिवार ढूंढ़ता है जिन्हे पैसे की जरुरत है, तो उनके बच्चो को वह अपने पास गिरवी रखने की बात रखता है | जिससे परिवार को कुछ पैसे की मदद मिल जाती है | तनीषा और भूमिका का कहना है की यह की बच्चो को अधिकारों के खिलाफ है और किसी को भी बच्चो को इस तरह गिरवी रखने का हक़ नहीं है बच्चो को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं होने के कारण की इस बार इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है |